3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तवांग मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज कहा, मोदी सरकार की ‘लाल आंख’ पर लगा है चीनी चश्मा

Mallikarjun Kharge on Tawang तवांग मुद्दे ने संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा मचा रखा है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रही है। इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। पर सरकार पीछे हट रही है। इस पर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि, क्या चीन के खिलाफ भारतीय संसद में बोला नहीं जा सकता है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Dec 2022, 12:08 PM IST

mallikarjun_kharge.jpg

तवांग मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज कहा, मोदी सरकार की 'लाल आंख' पर लगा है चीनी चश्मा

संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का मुद्दा संसद में गूंज रहा है। विपक्षी दल सरकार को इस मुद्दे लगातार घेर रही है। विपक्षी दल तवांग पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। तवांग मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार के बाद आज गुरुवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि, क्या चीन के खिलाफ भारतीय संसद में बोला नहीं जा सकता है? क्या इसकी आपको अनुमति नहीं है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है। वैसे तवांग मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संसद में बयान दिया था। विपक्षी सांसदों ने आज गुरुवार को भी चर्चा के लिए सदन में नोटिस दिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र सरकार से सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार सुबह अपने ट्वीट पर लिखा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है?

तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग

तवांग मुद्दे पर राज्यसभा में आज भी हंगामा बना हुआ है। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग की। और केंद्र सरकार से जवाब मांगे।

राज्यसभा में आज भी हंगामा

विपक्ष के इस हंगामे को देखते हुए राज्यसभा स्पीकर ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही को स्थगित भी कर दिया। फिर, दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है और विपक्ष फिर तवांग का मुद्दा छेड़ते हुए दिखाई पड़ रहा है.

14 दिसंबर को भी कांग्रेस ने दिया था नोटिस

संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार (14 दिसंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा, हमने कल भी नोटिस दिया और आज भी दे रहे हैं। हम चीनी घुसपैठ पर चर्चा सदन में चाहते हैं। हमको और पूरे देश को इस मामले की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े - भारत-चीन सीमा पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-राफेल दिखाएंगे आज से अपनी शक्ति

यह भी पढ़े - '56 इंच का सीना और लाल आंख दिखाइए ना', तवांग पर भारत-चीन झड़प पर बोले ओवैसी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय