राष्ट्रीय

INDIA की रैली में बोले अशोक गहलोत- लोकतंत्र नहीं बचाया तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी

INDIA Bloc Rally Ashok Gehlot: INDIA गठबंधन की रैली में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं से लोकतंत्र बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आज लोकतंत्र की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 11:38 AM IST
INDIA Bloc Rally Ashok Gehlot
INDIA Bloc Rally Ashok Gehlot (Photo-ANI)

INDIA Bloc Rally Ashok Gehlot: नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह रैली केवल कांग्रेस या INDIA गठबंधन की नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए सभी लोगों का साझा मंच है। वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं।

अशोक गहलोत बोले- युवा पीढ़ी के सामने बड़ी चुनौती

अशोक गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए यह विशाल रैली आयोजित की जा रही है। यह केवल कांग्रेस या INDIA गठबंधन का मामला नहीं है, बल्कि सभी के लिए एक साझा मंच है। उन्होंने कहा कि हम देश को कैसे बचाया? और लोकतंत्र को कैसे सुरक्षित रखा जाए। गहलोत ने कहा कि यह युवा पीढ़ी के सामने बड़ी एक चुनौती है। अगर उन्होंने अभी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।

डोटासरा बोले- संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए जुटे लोग

डोटासरा ने कहा कि रामलीला मैदान की यह महारैली लोकतंत्र, संविधान और देश को बचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान ही नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है। यही अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह इस पूरी व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। हालांकि, अब देश की जनता उनकी मंशा समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस महारैली में देशभर से लोग शामिल हो रहे हैं।

वोट के अधिकार को बताया लोकतंत्र की ताकत

डोटासरा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। संविधान से मिले इस अधिकार की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देशभर से लोगों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हो रही है।

Updated on:
1 Nov 2026, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All