राष्ट्रीय

पाकिस्तान बॉर्डर से सटी पुलिस चौकी पर तैनात ASI और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंजाब के गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटनास्थल से पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Feb 22, 2026
क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंजाब के गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक पुलिसकर्मियों के सर्विस वेपन बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में खालिस्तानी आतंकी कनेक्शन की जांच भी कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस टीम ने कहा कि मृतकों के मोबाइल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान होमगार्ड अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

ईरान में फिर सुलगा विरोध: सड़कों पर उतरे छात्र, खामेनेई के खिलाफ लगाए नारे

आतंकी कनेक्शन की जांच

पुलिसकर्मियों की हत्या की जानकारी मिलने के बाद गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य शर्मा और BSF के DIG जेके विरदी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि दोनों जवान चौकी के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर और आतंकवादी एंगल की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित साजिश से इनकार न किया जा सके।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

ASI और होमगार्ड की हत्या पर पंजाब की आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मान सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एक्स पर लिखा कि गुरदासपुर जिले के अधियान गांव में एक चेकपोस्ट के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। साथ ही, हम राज्य और केंद्र सरकार दोनों से आग्रह करते हैं कि वे हत्याओं की गहन जांच करें, दोषियों की पहचान करें और उन्हें दंडित करें। हम सभी को मिलकर इस स्थिति का सामना करना होगा. हम अपने लोगों, राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में पक्षपातपूर्ण या विभाजित नहीं हो सकते।

Updated on:
22 Feb 2026 03:51 pm
Published on:
22 Feb 2026 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर