राष्ट्रीय

‘अजान के समय लाउडस्पीकर पर लगे रोक’, असम के BJP विधायक दिगंता कलिता की मांग पर गरमाई सियासत

Azan Loudspeaker: बीजेपी विधाय​क दिगंता कतिला ने कहा कि मैं अजान के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। मैं पिछले पांच सालों से विधायक छात्रावास में रह रही हूं।

2 min read
Azan Loudspeaker

Assam BJP MLA Diganta Kalita Azan Statement: असम भाजपा नेता दिगंता कलिता ने सोमवार को अजान के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि इसकी आवाज से असम विधानसभा और MLA आवास के आस-पास के इलाके में परेशानी होती है। कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि वह अजान के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने लाउडस्पीकर की आवश्यकता पर सवाल उठाया। कांग्रेस नेता के बयान अब पर ​सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस और मुस्लिम नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान की एक टिप्पणी और भड़क गई कांग्रेस! जयराम रमेश ने सीधे संसद में दे दिया ‘विशेषाधिकार नोटिस’

मैं अजान के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन…

कतिला ने कहा कि मैं अजान के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। मैं पिछले पांच सालों से विधायक छात्रावास में रह रही हूं। सुबह से शाम तक विधानसभा और विधायक छात्रावास के पास वाली मस्जिद में दिन में पांच बार लाउडस्पीकर से अजान दी जाती है। इससे हमें परेशानी होती है।

सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि वह इस मुद्दे से संबंधित कानूनी प्रावधानों और अदालती फैसलों का अध्ययन कर रहे हैं और संभवतः इस मामले को सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं इस संबंध में कानूनी फैसले का अध्ययन कर रहा हूं और मैं इसे सरकार के समक्ष भी उठाऊंगा।'

नवाज को लेकर सीएम योगी ने भी दिया ये बयान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि लोगों को नियमित तरीके से नमाज अदा करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर इसे बारी-बारी से भी अदा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन समझाने-बुझाने के जरिए अनुपालन सुनिश्चित करेगा और अगर इससे बात नहीं बनती है, तो सार्वजनिक व्यवस्था के मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अन्य तरीके अपनाए जाएंगे।

सीएम योगी ने X पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा कि आपको नमाज अदा करनी होगी, आप इसे अपनी ड्यूटी के दौरान पढ़ सकते हैं। हम आपको प्यार से मना लेंगे, अगर आप नहीं मानते हैं, तो हम दूसरा तरीका अपनाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में एक सार्वजनिक सभा का वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं। क्या कोई चौराहे पर आकर तमाशा खड़ा कर यातायात रोक सकता है? किसी को सार्वजनिक आवागमन में बाधा डालने का क्या अधिकार है?

ये भी पढ़ें

नाबालिग बेटी की पीट-पीटकर हत्या, पिता ने खेत में ही दफना दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा
Published on:
18 May 2026 05:03 pm
Also Read
View All