राष्ट्रीय

PM मोदी का गंभीर आरोप, कहा- घुसपैठियों की रक्षा के लिए कानून लाएगी कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2026, 5:59 PM IST
Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Photo- IANS)

Assam Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के धेमाजी जिले के गोगामुख में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक में बदलना और घुसपैठियों का एक स्थायी वोट बैंक बनाना है। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम में एक खतरनाक कानून लाने की योजना बना रही है।

PM मोदी का कांग्रेस पर गंभीर आरोप

असम में PM मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो वह घुसपैठियों की रक्षा के लिए नया कानून लाएगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी ऐसा कभी नहीं होने देंगे।


PM ने कहा कि कांग्रेस का असली लक्ष्य असम में बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक में बदलना और घुसपैठियों का एक स्थायी वोट बैंक तैयार करना है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में BJP के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने केंद्र में भी ऐसा ही एक विवादास्पद कानून लाने की कोशिश की थी, जिसका NDA ने जोरदार विरोध किया था।

कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे घुसपैठियों की रक्षा के लिए असम में नया कानून लाएंगे और उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर देश को उसी तरह बांटने का आरोप भी लगाया। PM ने कहा कि कांग्रेस ने अपने देश को बांटने का काम किया, जैसा विभाजन के समय मुस्लिम लीग ने किया था। कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को भी आघात पहुंचाया है।

असम की रक्षा के लिए BJP प्रतिबद्ध

चुनावी रैली में PM मोदी ने कहा कि BJP सरकार असम की अस्मिता, आदिवासी और स्थानीय लोगों की जमीन तथा संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि BJP घुसपैठियों के अवैध कब्जे हटाने का काम जारी रखेगी और असम की जनता को उनके अधिकार दिलाएगी। PM मोदी ने गांधी परिवार और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा- कांग्रेस के लिए दो परिवार हैं। एक परिवार दिल्ली में है एवं दूसरा असम में है। कांग्रेस की प्राथमिकता लोगों का हित नहीं, बल्कि अपने परिवारों का हित है।

Updated on:
1 Apr 2026, 5:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?