राष्ट्रीय

तमिलनाडु में हाथी को पीटा और दी गाली, असम सीएम ने भेज दी वन विभाग की टीम, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक हाथी को प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद असम सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ये हाथी असम से मंदिरों में दर्शन करने के लिए ले जाए गए थे, मगर उनकी ऐसी हालत होते देख सीएम ने उन्हें वापस असम लाने के लिए निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2022, 11:01 PM IST
Assam government to send team to Tamil Nadu to examine condition of abused elephant ‘Joymala’
Assam government to send team to Tamil Nadu to examine condition of abused elephant ‘Joymala’

तमिलनाडु के एक मंदिर में असम से ले जाई गई 'जॉयमाला' नामक हाथी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर असम सरकार हरकत में आ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाथी के हालात का निरीक्षण करने के लिए वन अधिकारियों की एक टीम को तमिलनाडु भेजने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम तमिलनाडु भेज दिया है। सीएम ने यह फैसला एक वीडियो वायरल होने के बाद किया है जिसमें हाथी को प्रताड़ित करते देखा गया था।


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर टीम को किसी यातना के सबूत मिलते हैं तो असम सरकार हाथी को वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। सीएम के निर्देशानुसार, जॉयमाला के साथ ही आठ अन्य हाथियों को भी वापस असम लाया जा सकता है। सीएम ने कहा अगर उन्हें क्रूरता का कोई सबूत मिलता है तो सरकार असम से दूसरे राज्यों में भेजे गए हर हाथी को वापस लाएगी। मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट विभाग की एक टीम को जयमाला के साथ ही अन्य आठ हाथियों को वापस लाने के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क में हैं।


बताया जा रहा है कि जयमाला के साथ आठ अन्य हाथियों को 2008 में मंदिर दर्शन के नाम पर ले जाया गया था, लेकिन इन्हें वापस असम भेजा ही नहीं गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पूर्वोत्तर से ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जब हाथियों को दूसरे राज्यों में ले जाया जाता है और पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से बंदी बनाकर रखा जाता है। वन्यजीवों के उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद सरकार ने मामले में तुरंत एक्शन लिया है।


हाल ही में पशु अधिकार समूह, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें असम की एक हाथी जॉयमाला को उसके महावतों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। यह घटना तमिलनाडु में एक मंदिर परिसर की है, जहां हाथी को प्रताड़ित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महावत जयमाला के पैरों में बुरी तरह से लाठियों से वार कर रहा है। इसके अलावा वह जयमाला को गंदी गालियां भी दे रहा है। इसके साथ ही फोटो भी शेयर किया गया है, जिसमें हाथी के पीठ पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद असम में हाथियों को वापस लेने की मांग की जाने लगी।

यह भी पढ़ें:

Published on:
Also Read
View All