राष्ट्रीय

मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, ये परिणाम कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी : पूर्व सीएम का दावा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के संभावित परिणाम का संकेतक हैं।

2 min read
pm_modi_2025.jpg

रविवार को राजस्थान सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम जारी किए गए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिल रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार की सरकार बन रही है। इन परिणामों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के संभावित परिणाम का संकेतक हैं, जिससे दो राज्यों में भाजपा के जीतने और सत्ता बरकरार रखने की संभावना बढ़ गई है। इन नतीजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि काे और निखारा है।


परिणाम कर्नाटक में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ये परिणाम कर्नाटक कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी हैं। इन चार विधानसभा चुनावों के नतीजों को सेमीफाइनल कहा गया है, क्योंकि ये महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव से पहले आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कई बार बयान दिया है, जो गलत साबित हुए। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दिया है।

चारों राज्यों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

बोम्मई ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिला है और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिला है, साथ ही तेलंगाना में भाजपा की सीटें एक से बढ़कर ग्यारह हो गई हैं। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बधाई दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में नहीं चला गहलोत का जादू, जानिए कांग्रेस की हार के 10 मुख्य कारण

पीएम मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा, क्‍योंकि सहयोगी दल कांग्रेस से दूर हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को धूल चटाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नतीजों का असर कर्नाटक पर पड़ेगा। बोम्मई ने कहा कि नरेंद्र मोदी तिबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा परिणाम से असम सीएम हिमंत हुए गदगद, बोले- अबकी बार 350 के पार


Published on:
03 Dec 2023 07:21 pm
Also Read
View All
अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन