Assembly Election Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को जारी हो गए है। तेलंगाना को छोड़कर बाकी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इन विधानसभा चुनाव परिणामों को अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव परिमाणों में बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। असम सीएम हिमंत ने कहा कि तीन राज्यों में जीत से बीजेपी को अगले साल के लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी।