Telangana Asembly Election Results : तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम में मुस्लिम राजनीतिक को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को पिछड़ी रही। कांग्रेस और बीजेपी को इस बार चुनाव में फायदा मिलता दिख रहा है। हैदराबाद और उसके आसपास की सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने वाली ओवैसी की पार्टी इस बार अपनी सीट बचाने के लिए भी संघर्ष करती दिख रही है। आपको बता दें कि तेलंगाना में 2018 में ओवैसी की AIMIM को 7 सीटों पर जीत मिली थी। ये सभी सीटें हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में आती हैं।