राष्ट्रीय

चीख न सके इसलिए मुंह में फेवीकॉल डालकर की रेप की कोशिश, पीड़िता के हौसले के आगे पस्त हुआ आरोपी

बिहार के पूर्णिया में युवती के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। आरोपी ने पीड़िता के मुंह में फेविकॉल डालकर रेप की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Feb 23, 2026
रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के पूर्णिया में 21 साल की युवती के मुंह में फेविकोल डालकर रेप की कोशिश की गई। पीड़िता ने आरोपी के हमले से खुद को बचाया। साथ ही, उसे घर में बंद करके बाहर मदद के लिए भागी। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय कैलाश राय के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

16 साल की बच्ची को तीन दिनों तक कैद में रखकर करते रहे रेप, रोकने पर की मारपीट, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

घर में अकेले सो रही थी पीड़िता

पूर्णिया के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने कहा कि वह बीते दिनों अपने घर में अकेले सो रही थी। तभी गांव का ही युवक कैलाश राय चुपके से उसके घर में दाखिल हुआ। वह जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जैसे ही मैं मदद के लिए चीखने लगी तो उसने मुझे धमकी दी और गला दबा दिया। इतना ही नहीं उसने मेरे मुंह में फेविकोल डालकर बंद करने की कोशिश की। मैंने किसी तरह उसे धक्का दिया और घर का दरवाजा बंद कर मदद के लिए बाहर भागी। पीड़िता ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था। पीड़िता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उसे कड़ी सजा मिले ताकि वह दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसा करने की हिम्मत न करे।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया: पुलिस

घटना को लेकर पूर्णिया पुलिस ने कहा कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना 20 फरवरी की रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में रेप की कोशिश और मारपीट की बात सामने आई है। मेडिकल जांच सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। परिवार को भी आश्वस्त किया गया है कि पुलिस पूरी मजबूती से केस को आगे बढ़ाएगी।

Published on:
23 Feb 2026 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर