राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash में ऑटो ड्राइवर पिता के जले सपने, M.Tech की पढ़ाई करने लंदन जा रही बेटी की हुई मौत

Air India Plane Crash: पायल के पिता सुरेश खटीक ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हमारे साथ रही। वह लंदन में आगे की पढ़ाई करना चाहती थी।
2 min read
Jun 14, 2025
एयर इंडिया विमान हादसे में पायल खटीक की हुई मौत
एयर इंडिया विमान हादसे में पायल खटीक की हुई मौत (Photo-Patrika)

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे के बाद विमान में सवार हुए हर व्यक्ति की अलग-अलग कहानी भी सामने आ रही है। इस दुर्घटना में पायल खटीक की भी मौत हुई है। गुजरात के हिम्मतनगर निवासी पायल खटीक के पिता लोडिंग रिक्शा चलाते हैं। दरअसल, गुरुवार की सुबह वह काफी खुश थी क्योंकि वह M.Tach करने लंदन जा रही थी।

पिता ने बेटी की शिक्षा के लिए लिया था कर्ज

पायल के पिता सुरेश खटीक ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए कर्ज लिया था। पायल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ट्यूशन पढ़ाती थीं और परिवार की उम्मीदों का केंद्र थीं। उनकी पहली उड़ान ही उनकी आखिरी साबित हुई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद, पायल की मेहनत और लगन ने उन्हें लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया था। उनकी मौत की पुष्टि DNA विश्लेषण के बाद हुई।

लंदन में आगे की पढ़ाई करना चाहती थी पायल

पायल के पिता सुरेश खटीक ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हमारे साथ रही। वह लंदन में आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। इसलिए हमने उसकी पढ़ाई के लिए लोन लिया। पायल के पिता ने आगे बताया कि उन्होंने इस उम्मीद के साथ लोन लिया था कि पायल की नौकरी से उन्हें लोन चुकाने और परिवार को सहारा देने में मदद मिलेगा।

एमटेक करने जा रही थीं लंदन

पायल के चचेरे भाई ने बताया कि "वह विदेश यात्रा करने वाली हमारे परिवार की पहली सदस्य थीं। वह लंदन जा रही थीं। उन्होंने उदयपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और एमटेक करने जा रही थीं। लेकिन यह दुखद घटना घट गई। हमारा परिवार बेहद दुखी है।

'परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं'

पायल खटीक के रिश्तेदार ने बताया जब हमें विमान दुर्घटना के बारे में पता चला, तो हम अहमदाबाद आए। हमारे डीएनए सैंपल लिए गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुरेश खटीक लोडिंग रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। पायल छात्रों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। लंदन में उसकी पढ़ाई के लिए उन्होंने समुदाय और अन्य जगहों से कर्ज लिया था।

विमान में सवार थे 242 लोग

बता दें कि विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक थे। वहीं विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक-ऑफ किया और 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद तेजी से ऊंचाई खोने लगा। यह अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में एक रिहायशी इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Published on:
14 Jun 2025 06:04 pm
Also Read
View All
होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए खुशखबरी! कमर्शियल गैस सिलेंडर से हटाई गईं सभी पाबंदियां

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: SIT की रिपोर्ट के बाद 8 लोगों पर FIR दर्ज, ट्रस्ट ने नामजद किए मुख्य आरोपी

SIR में नागरिकता साबित करने के लिए मान्य होगा पासपोर्ट, केंद्र सरकार के बयान को चुनाव आयोग ने पलटा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान के न्योते ने भारत के सामने खड़ी की बड़ी कूटनीतिक चुनौती

कोलकाता गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, CM शुभेन्दु ने TMC पर साधा निशाना, कांग्रेस बोली- निर्माण की अनुमति किसने दी?