राष्ट्रीय

Axis My India: एग्जिट पोल में RJD सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बिहार में फिर नीतीश सरकार, जानें अन्य पार्टियों का हाल

Bihar Election 2025: Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन बहुमत से सरकार बनाता नजर आ रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकरउभरी है।

2 min read
Nov 12, 2025
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Exit Poll 2025: Axis My India ने 12 नवंबर, 2025 को एग्जिट पोल जारी कर बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 243 सीटों में से 121 से 141 सीटें जीत सकता है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन (MGB) 98 से 118 सीटों के बीच सीमित रह सकता है। हालांकि वोट शेयर के हिसाब से दोनों गठबंधनों में मामूली अंतर है। एनडीए को 43 प्रतिशत और MGB को 41 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें

Bihar Exit Poll 2025: नीतीश को नहीं तेजस्वी को देखना चाहते है सीएम, इस एग्जिट पोल में हुआ खुलासा

NDA को बढ़त: JDU को BJP से ज्यादा सीटें

Axis My India के अनुसार, NDA में BJP को 50 से 56 सीटें और जेडीयू को 56 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 11 से 16, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 2 से 3 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर में बीजेपी और जेडीयू दोनों 18 और 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गठबंधन की रीढ़ बनी हुई हैं। LJP (Ram Vilas) को 5 प्रतिशत, जबकि छोटे दलों को 1-1 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

महागठबंधन में RJD सबसे आगे

Axis My India के अनुसार, महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी है, जिसे 67 से 76 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 17 से 21 सीटें और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। वामपंथी दलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। कुल मिलाकर MGB को 41 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है, जो एनडीए से केवल दो प्रतिशत कम है।

जन सुराज पार्टी को सिर्फ 2 सीटें

राजनीति के गलियारों में धमाल मचाने वाले प्रशांत किशोर की हाल ही में बनी नई पार्टी जन सुराज पार्टी (JSP) को इस सर्वे के अनुसार अधिकतम 2 सीटें मिलने की संभावना है, जो कि प्रशांत किशोर के दावों के हिसाब से बहुत कम है। प्रशांत किशोर पहले राजनीति सलाहकार थे और कई बड़ी पार्टियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशांत लगभग 150 सीटें जीतने के दावों के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन सर्वे के अनुसार महज 4 प्रतिशत वोट ही मिलते दिख रहे हैं।

AIMIM की बिहार में वापसी

अपने तेज तर्रार भाषण से प्रचलित असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को इस बार सर्वे के मुताबिक 2 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बिहार चुनाव में मात्र 1 प्रतिशत वोट है। बता दें कि पिछले 2020 में AIMIM ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।

अन्य दलों का प्रदर्शन

बड़ी पार्टियों के शोर के बीच अन्य छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में 1 से 5 सीटें आने की संभावना जताई गई है, जिन्हें कुल 11 प्रतिशत मत मिल सकते हैं। बता दें कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम जारी होगा। इसके बाद तय होगा कि बिहार में किस पा​र्टी की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें

Axis My India Exit Poll 2025: किस जाति ने किस पार्टी को दिए कितने वोट, आंकड़ा आया सामने

Also Read
View All

अगली खबर