राष्ट्रीय

अयोध्या राम मंदिर उद्धाटन के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, देश भर के स्टेशनों पर लगाई जाएंगी 9 हजार स्क्रीन

Ayodhya ram mandir: भारतीय रेलवे ने 22 जनवरी के लिए बड़ी तैयारी की है। दरअसल, रेलवे ने पूरे देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को राम मंदिर उद्धाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2024, 1:23 PM IST
Ayodhya ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं, पूरे से देश का महौल राममय हो गया है। राम लला की मूर्ति अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इस महाआयोजन को देखते हुए सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वही, भारतीय रेलवे ने भी इस दिन के लिए बड़ी तैयारी की है। दरअसल, आगामी मंगलवार यानी 22 जनवरी को भारतीय रेलवे ने पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को राम मंदिर उद्धाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की है।

सभी केंद्रीय दफ्तरों में छुट्टी

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 22 जनवरी को सभी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने इस फैसले को हिंदू धर्म के लोगों की आस्था और उनकी भावनाओं को देखते हुए लिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे समय के लिए बंद रहेंगे।”

Updated on:
19 Jan 2024, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन

जमीन कब्जाने के आरोपों पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

कामिकेज ड्रोन से काउंटर-ड्रोन तक: IAF कमांडरों को राजनाथ सिंह की दो टूक, आसमान में बदलेगी जंग की तस्वीर

Ahmedabad Accident: भावनगर जा रहा अहमदाबाद का परिवार रास्ते में उजड़ा, कार पलटने से पति-पत्नी की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर; TMC सांसद ने चुनाव आयोग में की शिकायत, कहा-न आवाज दबेगी, न पीछे हटूंगा