राष्ट्रीय

मंदिरों से तो हर साल एक लाख करोड़ की चोरी होती है- राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले बाबा रामदेव, सरकार को भी लपेटा

Baba Ramdev On Ram Temple Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि देशभर के मंदिरों से हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये की चोरी होती है और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए।

2 min read
Jun 22, 2026
Baba Ramdev on Ram Temple donation theft
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर के चढ़ावे चोरी मामले में अब बाबा रामेदव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को भी घेरा है। रामदेव ने कहा कि जिन लोगों ने यह चोरी की है, उनसे सामान वापस लेना चाहिए और उन्हें जेल भेज देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिरों से हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये की चोरी होती है। दरअसल, बाबा रामदेव ने यह सब बातें ABP न्यूज के एक कार्यक्रम में कही है।

मंदिरों में सब जगह होती है चोरी- रामदेव

कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना ने झकझोर कर रख दिया है। अयोध्या से लेकर मथुरा तक सब जगह मंदिरों में चोरी होती है। इस दौरान उन्होंने दावा किया मंदिरों से हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये की चोरी होती है। मंदिरों का अधिग्रहण करके वहां से सरकार ले लेती है, फिर उस पैसे का उपयोग करती है या नहीं, भगवान ही मालिक है।

‘मंदिरों को सरकार से नियंत्रण से बाहर होना चाहिए’

बाबा रामदेव ने कहा कि जिन मंदिरों को ट्रस्ट या सोसायटी मैनेज कर रही है, तो उनके अकाउंट में ट्रांसपेंसी होनी चाहिए। जो सरकार के द्वारा अधिग्रहण कर लिए गए है। उन्हें सरकार से नियंत्रण से बाहर होना चाहिए, क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। तो कोई मजहबी प्रैक्टिस सरकारी स्तर पर नहीं कर सकते तो आप मंदिरों का अधिग्रहण किस आधार पर कर रहे है। जो अधिग्रहण किया है। वो निरस्त होना चाहिए और मंदिरों का पैसा है उसका उपयोग सनातन धर्म, गौशाला और तीर्थ और विकास के लिए होना चाहिए। 

चंदा चोरों को जेल भेज देना चाहिए

राम मंदिर में भ्रष्टाचार के मामले में पारदर्शिता पर रामदेव ने कहा कि जांच का कार्य मंदिर समिति और सरकार की एजेंसी का है। इसके लिए मंदिर प्रशासन और सरकार को पूरी प्रामाणिकता से काम करना पड़ेगा और जो भी चंदा चोर है, वो एक तरह से वो गुनहगार है। उन्होंने भगवान राम के साथ धोखा किया है।  ऐसे धोखाबाजों से पहले जो चुराया है उसे वापस लेना चाहिए और फिर उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। 

शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मामले में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने यह डकैती कानून और व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने को दिखाती है। शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना के एक एडिटोरियल में पार्टी ने BJP पर राम मंदिर को लूटने का आरोप लगाया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

पार्टी ने कहा कि देश ने अब देखा है कि मंदिर विकास का असल में क्या मतलब है -- यानी, अयोध्या के राम मंदिर में भगवान के दानपात्रों की लूट। राम मंदिर में दान, सोना, चांदी और गहने खुलेआम लूटे गए। कारसेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना खून बहाया और सबसे बड़ी कुर्बानी दी, फिर भी BJP ने उसी मंदिर को लूटा। जिस तरह महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, उसी तरह BJP ने राम मंदिर को लूटा है।

क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे (दान) की कथित चोरी से जुड़ा है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मंदिर के दान पात्रों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई है। इसके अलावा कई आभूषण गायब होने की भी बात कही गई है। 

इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। कमेटी ने शुरुआती रिपोर्ट भी बना ली है। जो कि 150 पन्नों की बताई जा रही है। 

Published on:
22 Jun 2026 10:11 am