राष्ट्रीय

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद में किसान को गोली मारने का आरोप

Dhirendra Shastri Brother arrest: कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दर्ज गोलीकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर जमीन विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप है।
2 min read
Jul 15, 2026
Dhirendra Shastri brother shaligram garg
धीरेन्द्र शास्त्री और शालिग्राम गर्ग

Dhirendra Shastri Brother Shaligram Garg: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कथावचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग भी शामिल हैं। उन पर जमीन के एक कथित विवाद के दौरान मोतीलाल कुशवाहा को गोली मारने का आरोप है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

घायल मोतीलाल कुशवाहा और उनके परिवार का आरोप है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ मिलकर ब्रज किशोर पांडे नाम के एक ग्रामीण की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने आए थे। जब इसका विरोध किया गया, तो गोलीबारी की घटना हुई। घायल मोतीलाल कुशवाहा का कहना है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत 4 लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा, सतीष घोषी और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्ष 2023 में भी शालिग्राम हुआ था ​गिरफ्तार

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ फरवरी 2023 मे भी गढ़ा गांव में अनुसूचित जाति की बेटी की शादी में पिस्टल लेकर धमकाने, मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज हुआ था। मामले में जांच के बाद आरोपी शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वायरल वीडियो व पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकाने, संपति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी समेत एससी एसटी एक्ट आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज केस में ​किया था। मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Updated on:
15 Jul 2026 07:08 pm
Published on:
15 Jul 2026 06:18 pm