राष्ट्रीय

TikTok से नहीं हटा बैन, मोदी सरकार ने कहा- जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश

TikTok पर मोदी सरकार की प्रतिक्रिया आ गई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐप्स को अनब्लॉक करने का फैसला नहीं लिया गया है।

2 min read
Aug 23, 2025
चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok (Photo-IANS)

Ban on TikTok not lifted: केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने चीनी मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। कुछ लोगों ने दावा किया था कि डेस्कटॉप ब्राउजर पर टिकटॉक एक्सेस किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने कहा कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। टिकटॉक को अनब्लॉक करने की खबर झूठी व भ्रामक है।

ये भी पढ़ें

कटे हाथ के साथ 150 किमी भागता रहा, बिहार का नाबालिग बना बंधुआ मजदूर, हरियाणा HRC ने लिया मामले का संज्ञान

कब बैन हुआ था टिकटॉक

जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बाद सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों में टिकटॉक भी शामिल था। उस दौरान भारत सरकार ने लगभग 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद कुछ अन्य ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया। केंद्र सरकार ने TikTok को 'डेटा प्राइवेसी' और 'नेशनल सिक्योरिटी रिस्क' बताते हुए ब्लॉक करने का फैसला लिया था। तब से अब तक यह ऐप भारत के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक में बंद है।

क्यों उड़ी फिर ये अफवाह

भारत-चीन संबंधों में हालिया सुधार वापसी की अटकलों को और हवा दे रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठकें शामिल थीं। दोनों पक्षों ने 'स्पष्ट और रचनात्मक' बातचीत के महत्व पर जोर दिया। इस महीने के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री की चीन यात्रा बेहतर संबंधों का संकेत हो सकती है। वहीं, 24 दौर की बातचीत के बाद गलवान और अन्य इलाकों में चीनी सेना पीछे हटी हैं। इससे सीमा पर भी तनाव कम हुआ है। दोनों देशों ने सीमा व्यापार और उड़ानों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। इन कूटनीतिक प्रगतियों ने TikTok और AliExpress जैसे चीनी प्लेटफॉर्म की वापसी की अटकलों को हवा दी।

Published on:
23 Aug 2025 06:33 am
Also Read
View All

अगली खबर