राष्ट्रीय

बैंक में है कोई काम तो जल्दी निपटा लें, अक्टूबर में इतने दिन रहेंगे बंद

Bank holidays list: आने वाले महीने अक्टूबर में कई सारे त्योहार भी पड़ रहे हैं। जिस वजह से बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट भी थोड़ा ज्यादा लंबी हो सकती है।

2 min read
 bank closed so many days in October If you have any work do it

सितंबर का महीना खत्म होने की कगार पर है। कुछ ही दिनों में अक्टूबर महीने की शुरुआत में हो जाएगी। ऐसे में सभी के लिए बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट से अपडेट होना बेहद ही जरूरी है। हालांकि आज कल बैंक से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन या फिर डिजिटल तरीके से ही किए जाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ काम ऐसे हैं जिनके लिए आपको बैंक जाना पड़ सकता है। जिस वजह से आपके लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट से अपडेट होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है।


अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बंद

आने वाले महीने अक्टूबर में कई सारे त्योहार भी पड़ रहे हैं। जिस वजह से बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट भी थोड़ा ज्यादा लंबी हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी अक्टूबर के महीने के लिए बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कुछ 16 दिनों तक बैंकों में काम-काज नहीं होगा। वहीं राज्यों के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी होंगे।

अक्टूबर मे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अक्टूरबर महीने के पहले दिन ही 1 तारीख को रविवार होने की वजह से बंद बैंक रहेगा। वहीं, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बंद रहेगा। इसके बाद 14 अक्टूबर शनिवार को हालया, 18 अक्टूबर 2023 - बुधवार को कटि बिहु, 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को दुर्गा पूजा (महा सप्तमी), 23 अक्टूबर 2023 सोमवार को दशहरा (महानवमी) /आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी, 4 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा, 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को दुर्गा पूजा (दसईं), 26 अक्टूबर 2023 गुरुवार को दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस, 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को दुर्गा पूजा (दसईं),27 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं), 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को लक्ष्मी पूजा और 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस बार अक्तूबर महीन में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इन पांच रविवार को भी बैंक की छुट्टियां रहेंगी।

Published on:
24 Sept 2023 05:13 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत