29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों से ज्यादती का वीडियो कैसे वायरल हो जाता है? बेगूसराय होटल कांड में महिला आयोग को साजिश का शक

Begusarai Viral Video: बेगूसराय के एक होटल में 22 वर्षीय महिला से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने SP से घटना की जानकारी ली, जबकि आयोग सदस्य साजल झा ने वीडियो वायरल होने के पीछे साजिश की आशंका जताई है।
2 min read
Google source verification
begusarai hotel case

बेगूसराय होटल कांड में महिला आयोग को साजिश का शक

Begusarai Hotel Case: बिहार के बेगूसराय जिले के एक होटल में युवती के साथ मारपीट और ज्यादती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस घटना के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका जताई है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने मामले का संज्ञान लेते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) से बात की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

वारदात के बाद वीडियो का वायरल होना साजिश - सजल झा

राज्य महिला आयोग की सदस्य सजल झा ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक मामला है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही हैं, जिससे साफ दिखता है कि पहले हुई घटनाओं की तरह इसके पीछे भी कोई न कोई साजिश है।

सजल झा ने कहा कि सबसे बड़ा और हैरान करने वाला सवाल यह है कि जब भी ऐसी घटना घटती है, तो उसका वीडियो वायरल कैसे हो जाता है? इसका मतलब है कि कोई ऐसा साज़िशकर्ता है जो अपराध करता है और फिर बेशर्मी से उसे समाज के सामने उजागर करता है।

परिवारों और लड़कियों को सतर्क रहने की दी नसीहत

सजल झा ने आगे कहा कि आज के दौर में लड़कियों और उनके परिवारों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अक्सर भरोसा करने वाली और भोली-भाली होती हैं, उन्हें पता नहीं होता कि वे ऐसे गंभीर अपराधों का शिकार हो सकती हैं। जब भी कोई वीडियो बनाकर वायरल किया जाता है, तो वह एक सोची-समझी योजना के तहत लड़कियों को शिकार बनाने का तरीका होता है।

सजल झा ने समाज और लड़कियों के माता-पिता से अपील की कि वे अपनी बेटियों के संपर्क और गतिविधियों की पूरी जानकारी रखें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि राज्य में तैनात महिला स्कूटी पुलिसकर्मियों की गश्त उन सभी संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाए जहां महिलाएं और लड़कियां अक्सर आती-जाती हैं।

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया, उन्होंने तुरंत बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) से संपर्क करके घटना की जानकारी ली।

अध्यक्ष अप्सरा के अनुसार, SP ने उन्हें बताया कि पीड़िता 22 साल की महिला है और दोनों पक्षों के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। युवती खुद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने और वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देने गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि उसका जीजा उसके साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजद का सरकार पर वार

वहीं, राजद ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा निशाना साधा है। राजद ने आरोप लगाया कि बेगूसराय में हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया और घटना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पए वायरल किया गया।

सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अपराधियों को वीडियो न बनाने की सलाह का कोई असर नहीं हो रहा है, क्योंकि अपराधियों को भरोसा है कि मौजूदा सरकार उन्हें बचा लेगी। राजद का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में संज्ञान नहीं लिया और वीडियो के बड़े पैमाने पर वायरल होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर औपचारिकता पूरी की गई।