राष्ट्रीय

Bank Holiday: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में कई त्योहार हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टियों समेत 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
2 min read
Feature image

Bank Holidays in September 2024: त्योहारों के दिन शुरू हो गए हैं। अगस्त में रक्षाबंधन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दहीहांडी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही अगले माह सितंबर में देशभर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। इस मौके पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी सितंबर महीने में त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे। यदि आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो जल्दी निपटा लें। आइये देखते है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित छुट्टियों की लिस्ट।

सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

सितंबर महीने में कई त्योहार हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टियों समेत 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के अलावा निजी और सहकारी बैंकों में भी यह अवकाश रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विभिन्न त्योहारों के चलते बैंक भी बंद रह सकते हैं।

सितंबर माह में बैंक अवकाशों की सूची

1 सितंबर 2024 - रविवार - (साप्ताहिक अवकाश)
4 सितंबर 2024 - बुुुुधवार- तिरुभव तिथि ऑफ श्रीमंता शंकरदेवा गुवाहाटी
7 सितंबर 2024- गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 सितंबर 2024 - रविवार - (साप्ताहिक अवकाश)
14 सितंबर 2024- दूसरा शनिवार
15 सितंबर 2024- ओणम पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. (रविवार)
16 सितंबर 2024- ईद-ए-मिलाद पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी
17 सितंबर 2024- मिलाद-उन-नबी गंगटोक, रायपुर
18 सितंबर 2024 - पंग-लहबसोल गंगटोक
20 सितंबर 2024 - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जम्मू और श्रीनगर
21 सितंबर 2024 - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस कोच्चि-तिरुवनंतपुरम
22 सितम्बर 2024 - रविवार – (साप्ताहिक अवकाश)
23 सितंबर 2024 - महाराजा हरिसिंह जी जन्मदिन जम्मू और श्रीनगर
28 सितंबर 2024- चौथा शनिवार
29 सितम्बर 2024 – रविवार – (साप्ताहिक अवकाश)

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपना काम?

बैंकों की छुट्टियों के दौरान कई बार जरूरी काम रुक जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं ने कई काम आसान कर दिए हैं। आप घर बैठे ही नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में आप पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Updated on:
30 Aug 2024 08:32 am
Published on:
24 Aug 2024 09:20 am
Also Read
View All
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर अयोध्या में बढ़ी हलचल, संतों की नाराजगी के बीच विहिप ने संभाला मोर्चा

Maharashtra Paper Leak: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक, सातवीं रैंक होल्डर रुतुजा पाटील को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Anna Hazare: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक फैसले से खुश हो गए अन्ना हजारे, अस्पताल में मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर दी जानकारी

Data Centre in India: ‘भारत बनेगा दुनिया का डेटा सेंटर, 200 बिलियन डॉलर निवेश की संभावना’, राउंड टेबल के बाद बोले पीयूष गोयल

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video