मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक नोट मिला, जिस पर लिखा था कि हम इस दुनिया को छोड़कर जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक महिला के कपड़ों पर 'आई लव यू' लिखा मिला। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक डायरी, पेन ड्राइव और अन्य सामान जब्त किया है। इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।