FASTag Rules: आज के समय में गाड़ी पर फास्टैग लगवाना अनिर्वाय हो गया है। अगर आप हाईवे पर अपनी गाड़ी लेकर जाते है तो फास्टैग से टोल टैक्स की राशि वसूली जाती है। यदि किसी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा हुआ है तो दोगुना टोल देना पड़ता है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी गाड़ी में फास्टैग लगवा बहुत जरूरी हो गया है। इससे पहले टोल पर नगद रुपए दिए जाते थे कई बार खुले पैसे नहीं होने के कारण वहां पर ज्यादा समय लगाता था। परिणाम स्वरूप कई बार टोल पर लंबा जाम लग जाता था। हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग से जुड़े नए नियमों को एक अगस्त से लागू कर किया है।