राष्ट्रीय

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती और बाल दिवस पर बैंक खुले या बंद? RBI कैलेंडर में जारी ये छुट्टियां

Bank Holiday: नवंबर में इस दिन हो सकती है बैंको की छुट्टी देखें RBI की लिस्ट।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 12:07 PM IST
Feature image

Holidays in November: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों (Holiday) से भरा हुआ था, जिसमें कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) भी रही। अब नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने के पहले दिन भी बैंकों की छुट्टी थी। इसके अलावा, नवंबर में कुछ खास दिन और जयंतियाँ मनाई जाती हैं। इनमें सबसे प्रमुख पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्मदिवस है, जो इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है।

RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियां देश भर के बैंको के लिए काफी अहम हिस्सा है। RBI की छुट्टियां सरकारी कैलेंडर में निर्धारित होती हैं, जो अक्सर राष्ट्रीय त्योहारों, खास दिन और कुछ विशेष आयोजनों के आधार पर होती हैं। इन छुट्टियों के दौरान RBI का मुख्यालय और उसकी शाखाएं बंद रहती हैं। और RBI की दी हुई छुट्टियों के अनुसार बाकि बैंको को भी छुट्टियां मिलती है।

इन राज्यों में गुरुपर्व की छुट्टी

15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर गुरुपर्व मनाया जाता है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार हैं। सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर कार्तिक पूर्णिमा भी होती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का 15वां चंद्र दिवस है। इस दिन पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।

बाल दिवस पर मिलेगा अवकाश?

14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती है और यह पुरे देशभर में बाल दिवस के नाम से मनाई जाती है। यह दिन बच्चों के अधिकार उनकी शिक्षा और कल्याण के लिए मनाया जाता है। इस दिन काफी जगहों की छुट्टी होती है पर RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बाल दिवस के दिन कोई अवकाश नहीं होगा। सभी बैंक खुले रहेंगे।

Updated on:
11 Nov 2024, 12:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
karnataka: 2 महीने बाद बनने वाली थी मां, बच्चे को गोद में लेने से पहले ही डेंगू ने छीन ली महिला पुलिसकर्मी की जिंदगी

छह सैंपल में से एक में मिला था PAH, बिसलेरी ने दोबारा जांच और FSSAI के स्पष्टीकरण पर क्या कहा?

Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार