राष्ट्रीय

Bank Strike: आज पूरे देश में बैंक हड़ताल, प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, घर से ही निपटा सकते हैं ये काम

Bank Strike Today: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण आज बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकते हैं।
2 min read
Feature image

Bank Strike Today: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ द्वारा आज 28 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को पूरे देश में बैंक हड़ताल होने के कारण बैंकिंग सेवाएं और लेन-देन प्रभावित रह सकते हैं। यह हड़ताल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक कर्मचारी संघ के सभी तेरह पदाधिकारियों को चार्जशीट किए जाने की कार्रवाई के विरोध में है।

देशभर में आज बैंक हड़ताल

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने आज बैंक हड़ताल के बारे में मीडिया को जानकारी दी है और केंद्र सरकार से अपनी मांग का उल्लेख करते हुए संघ की एक प्रेस विज्ञप्ति साझा की। सीएच वेंकटचलम ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल राजनीतिक दबाव में बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन-केरल के सभी 13 पदाधिकारियों को चार्जशीट किए जाने की बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई के विरोध में है। उन्होंने कहा कि चार्जशीट किए गए कर्मचारियों में से चार पूर्व सैनिक हैं, जिनमें से तीन ने कारगिल युद्ध में भाग लिया था।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

एआईबीए के महासचिव वेंकटचलम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एआईबीईए ने ट्रेड यूनियन एआईबीओसी-एनसीबीई-बीईएफआई-एआईबीओए-आईएनबीओसी-आईएनबीईएफ पर राजनीतिक हमले के खिलाफ 28 अगस्त, 2024 को हड़ताल का आह्वान किया है।

घर से ही निपटा सकते है ये काम

व्यक्ति अधिकांश बैंकों द्वारा दी जाने वाली डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग। अधिकांश वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।

Updated on:
28 Aug 2024 12:30 pm
Published on:
28 Aug 2024 10:28 am
Also Read
View All
फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय कैबिनेट की आज बैठक, TMC, शिवसेना UBT के बागी सांसदों को मिल सकता है मौका

पहले बाली ट्रिप की फेल, फिर चेतन के साथ मिलकर केतन को उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा अभिनेत्री आंचल खुराना का गुस्सा, गर्लफ्रेंड सिया को लेकर बोलीं- शादी नहीं करनी थी तो बता देती

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में जोरदार बारिश, अगले 2-4 दिन में गुजरात, एमपी, राजस्थान और यूपी में एंट्री

आज हम जैसे दिखने की शुरुआत 20 लाख साल पहले हुई? इंसानी पूर्वजों के शरीर में अचानक आया था बड़ा बदलाव