
Bankipur by Election Loss: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों ने सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खेमे में भूचाल ला दिया है। बीजेपी के तीन दशक पुराने इस अभेद्य किले पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,000 से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस करारी हार के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक उच्चस्तरीय मुलाकात ने राज्य के सियासी हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
बांकीपुर सीट को बीजेपी का सबसे सुरक्षित गढ़ माना जाता था। वर्ष 1995 से इस सीट पर पार्टी का कब्जा रहा पहले नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और फिर उनके पुत्र व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां से लगातार जीतते रहे। लेकिन इस बार, उपचुनाव में जन सुराज के पीके ने पूरी बाजी ही पलट दी।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है