
Bankipur Bypoll Result Live: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 21वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 42,169 वोट मिले हैं और वह 11,893 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार 30,276 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 10,309 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं। मतगणना अभी जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सवाल किया है। उन्होंने कहा, "क्या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास इस पर कुछ कहने के लिए है? क्या वह नैतिक आधार पर कोई कदम उठाएंगे?"
22वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 44,525 वोट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अपनी बढ़त बढ़ाकर 12,809 वोट कर ली है। वहीं BJP के उम्मीदवार नीरज कुमार 31,716 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। RJD की उम्मीदवार रेखा कुमारी 10,562 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…