3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur By-Poll Result Live: बांकीपुर सीट पर जन सुराज की बढ़त बरकरार, दूसरे राउंड में भाजपा को पीछे छोड़ा

Bankipur Bypoll Result 2026 : पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजनीतिक गढ़ में पहले ही राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुरुआती मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लगभग 800 से अधिक मतों से पीछे धकेल दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Manoj Vashisth

Aug 03, 2026

Prashant Kishor

Prashant Kishor

Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों ने शुरुआती चरण में ही सूबे की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। जिस सीट को पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का अजय दुर्ग माना जाता था, वहां EVM खुलते ही बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। वोटों की गिनती के पहले राउंड में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए धमाकेदार बढ़त बना ली है।

राउंड 1: बांकीपुर में किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट?

मतगणना केंद्र से सामने आए शुरुआती आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है:

  • जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर): 2,220 वोट
  • भारतीय जनता पार्टी (नीरज कुमार सिन्हा): 1,423 वोट
  • राष्ट्रीय जनता दल (रेखा गुप्ता): 501 वोट

पहले राउंड की इस गिनती में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 797 वोटों (लगभग 900 मतों) के अंतर से पीछे छोड़ दिया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल तीसरे स्थान पर पिछड़ती नजर आ रही है।

दूसरे राउंड का अपडेट:

दूसरे राउंड के बाद भी जन सुराज पार्टी ने बढ़त बनाए रखी है। दूसरे राउंड की गिनती के अनुसार जन सुराज पार्टी को 1,570 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 1,211 वोट प्राप्त हुए हैं।

दूसरे राउंड के आंकड़ों के मुताबिक, जन सुराज पार्टी 359 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वोटों का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मतगणना जारी है और अगले राउंड के परिणाम आने के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी। सभी दलों की नजरें अब आगामी राउंड की गिनती पर टिकी हुई हैं।

जन सुराज पार्टी: 1,570 वोट
भाजपा: 1,211 वोट
राजद: आंकड़ा उपलब्ध नहीं (NA)
बढ़त: जन सुराज पार्टी 359 वोटों से आगे

यह खबर अभी अपडेट हो रही है

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग