राष्ट्रीय

नए प्रेमी के साथ कैब में जा रही थी महिला, 15 साल बड़े पूर्व प्रेमी ने सरेआम जिंदा जलाया

बेंगलुरु में एक पूर्व लिव इन पार्टनर ने सरेआम महिला को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Sep 02, 2025
साइंस कॉलेज मैदान में मिली अज्ञात युवक की लाश, शरीर पर दिखे चोट के निशान, CCTV खंगाल रही पुलिस...(photo-patrika)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने लिव इन पार्टनर के अलग होने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी और महिला कुछ समय पहले तक लिव इम में रह रहे थे जिसके बाद आपसी कलह के चलते वह अलग हो गए। इसके बाद महिला की एक अन्य व्यक्ति से दोस्ती हो गई जिससे नाराज होकर उसके पूर्व प्रेमी ने उसे और उसके दोस्त समेत एक अन्य व्यक्ति को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि मृतका का दोत्स और अन्य व्यक्ति जान बचा कर भागने में कामीयाब रहे, लेकिन पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला शहर के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाना क्षेत्र का है और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Murder: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी पत्नी, रिक्‍शा चालक पति ने गला घोटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

लिव इन में आने से पहले तीन शादी कर चुका था आरोपी

मृतका की पहचान वनजाक्षी (35 ) के रूप में की गई है। वनजाक्षी और आरोपी विट्ठल (52) एक साथ लिव इन में रहते थे। विट्ठल एक कैब चालक है और उसे शराब पीने की लत है। वनजाक्षी ने चार साल पहले उसके साथ लिव इन में रहना शुरु किया था और हाल ही वह विट्ठल की शराब पीने की आदत और लड़ाई के चलते उससे अलग हो गई थी। बता दें कि लिव इन में आने से पहले आरोपी विट्ठल की तीन बार शादी हो चुकी थी, जबकि वनजाक्षी की भी दो शादियां हुई थी।

रेल लाइट पर भरी सड़क में दिया घटना को अंजाम

विट्ठल से अलग होने के बाद वनजाक्षी की कुछ ही समय पहले मरिअप्पा नामक के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। 30 अगस्त को घटना वाले दिन वनजाक्षी मरिअप्पा के साथ मंदिर गई थी और वहां से कैब में घर लौट रही थी। इस दौरान विट्ठल ने उनका पीछा किया और जब एक ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रूकी तो उसने तुरंत वनाजक्षी, मरिअप्पा और कैब ड्राइवर पर पैट्रोल डाल दिया। इसके बाद तीनों ने कैब से निकल कर भागने की कोशिश की, लेकिन विट्ठल ने लगातार वनजाक्षी का पीछा किया और फिर उस पर और पैट्रोल डाल कर उसने लाइटर से आग लगा दी।

पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा

आसपास मौजूद लोगों ने वनजाक्षी की मदद कर आग बुझाई और उसे नजदीकि अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक वनजाक्षी का शरीर 60 प्रतिशत जल चुका था और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान विट्ठल को भी कई चोटें आई थी। बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर विट्ठल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विट्ठल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Published on:
02 Sept 2025 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर