राष्ट्रीय

डरा रहा Omicron, बेंगलुरु का डॉक्टर रिकवरी के बाद दोबारा हुआ कोरोना पॉजिटिव

कोरोना से जंग के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर डराने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कर्नाटक के बेंगलुरु में ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर रिकवर होने के बाद दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इससे इस वैरिएंट के नए खतरे की आशंका तेज हो गई है

2 min read
Dec 07, 2021
688.jpg

नई दिल्ली। कोरोना ( Coronavirus )से जंग के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron Variant ) लगातार चिंता बढ़ा रहा है। तेजी से फैलाव के साथ अब इसके अजीब मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक ( Karnataka ) से एक ओमिक्रॉन मरीज की ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। बेंगलुरु ( Bengaluru ) के एक डॉक्टर जो ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद रिकवर हो चुके थे, वे दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे हड़कंप मच गया है।

बेंगलुरु में रहने वाला ये डॉक्टर भारत में ओमिक्रॉन के शुरुआती दो केसों में से एक था। ऐसे में अब वैज्ञानिकों के सामने भी एक नई चुनौती आ गई है, हालांकि अब तक ये बात साफ नहीं हुई है ये मरीज दोबारा ओमिक्रॉन से ही संक्रमित है इसमें ओमिक्रॉन के ही लक्षण हैं।

ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी के मुताबिक बेंगलुरु के डॉक्टर जो पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे, उनकी टेस्ट रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। अधिकारी ने कहा है कि, डॉक्टर को अभी आइसोलेशन में रखा गया है और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है। इसके अलावा उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में अगर शख्स दोबारा ओमिक्रॉन से ही संक्रमित निकला तो ये निश्चित रूप से डराने वाला होगा। हालांकि इतनी जल्दी दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाया जाना भी किसी खतरे की घंटी की तरह है।

वहीं देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दूसरे शख्स जिसने संक्रमित होने के बाद भी दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ी थी, उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि गुजरात मूल के उस शख्स ने बिना अफसरों को बताए अपने क्वारैंटीन नियमों का उल्लंघन किया।

इतना ही नहीं उस फाइव स्टार होटल के मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी केस दर्ज किया गया है। जहां वो शख्स ठहरा और उसे बिना स्वास्थ्य अधिकारियों के जानकारी दिए होटल भी छोड़ दिया।

बता दें कि देश में अब तक पांच राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में कुल 23 ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस सामने आ चुके हैं।

Published on:
07 Dec 2021 04:40 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत