देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हजारों घर जलमग्न हो गए हैं। वहीं सड़कें भी तालाब बन गई है। इसके बाद सड़कों पर लगे जाम ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
देश के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मानसून के दूसरे चरण में हो रही बारिश ने कई इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस बीच देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बड़ी संख्या में घरों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। मराठाहल्ली-सिल्क बोर्ड जंक्शन रोड के पास बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जल जमाव के चलते सड़कों पर भी लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
कोरामंगला समेत बेंगलुरु के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। हालात को देखते हुए टेक कैपिटल बेंगलुरु में कई दफ्तरों की ओर से वर्क फ्रॉम होम के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
इन कंपनियों ने दिए वर्क फ्रॉम होम के आदेश
भारी बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें अमेजन, फ्लिपकार्ट और विप्रो जैसी कंपनियां हैं। वाल स्ट्रीट इंवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स और भारतीय होम डिलिवरी कंपनी स्विगी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबवा, इन इलाकों में बारिश के बन रहे आसार
दरअसल कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है।
कोरमंगला में भी सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बेंगलुरू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव से लोगों को काफी दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर जाम लग गया है। मराठाहल्ली-सिल्क बोर्ड जंक्शन रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। लोग यहां पर कई घंटों से परेशान हैं।
कर्नाटक 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग की ओर से कर्नाटक में 9 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को दिनभर अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
इस बीच कोडागु, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिक्कमगलूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें - Monsoon Update: बारिश को लेकर आई Good न्यूज, इस दिन से दो सप्ताह तक होगी झमाझम