राष्ट्रीय

बेंगलुरु में सोने की चेन के लिए युवती को बनाया बंधक, गले पर चाकू रखकर घसीटा, लोगों ने बचाई जान

Gold Chain Robbery: बेंगलुरु के डोमलुर में सोने की चेन लूटने के लिए बदमाश ने युवती को चाकू की नोक पर बंधक बनाया। गला काटने की धमकी देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 1:22 PM IST
Bengaluru Gold Chain Robbery
बेंगलुरु में सोने की चेन के लिए युवती को बनाया बंधक (फोटो सोर्स- IANS)

Bengaluru Gold Chain Robbery: बेंगलुरु में दिनदहाड़े लूट की कोशिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक बदमाश सोने की चेन छीनने के इरादे से दुकान में घुसा और अकेली महिला कर्मचारी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसने युवती की गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे दुकान से बाहर घसीटने लगा। इस दौरान वह लगातार गला काटने की धमकी देता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर युवती की जान बचाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हेलमेट और दस्ताने पहनकर दुकान में घुसा आरोपी

यह घटना बेंगलुरु के डोमलुर स्थित 100 फीट रोड की है। पुलिस ने बताया कि प्रभुराज नाम का आरोपी हेलमेट और दस्ताने पहनकर एक ब्रांडेड बैग और जूते की मरम्मत करने वाली दुकान में पहुंचा था। उस समय दुकान में सिर्फ एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। वह सुबह 10 बजे दुकान खोलने आई थी। आरोपी ने पहले महिला से कहा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। इसके बाद उसने अचानक युवती को पकड़ लिया और चाकू दिखाकर सोने की चेन देने की मांग करने लगा।

चेन देने से इनकार किया तो गले पर रख दिया चाकू

युवती ने जब चेन देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और चाकू गले के बेहद करीब लगा दिया। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए दुकान से बाहर ले आया। आरोपी ने युवती को छोड़ने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के वायरल वीडियो में युवती आरोपी से छोड़ने की गुहार लगाती नजर आ रही है। आरोपी ने हेलमेट से अपना चेहरा ढक रखा था। एक हाथ से उसने युवती की गर्दन पकड़ रखी थी, जबकि दूसरे हाथ में चाकू था। वह उसे ऑटो रिक्शा में ले जाने की धमकी भी दे रहा था।

लोगों ने घेरा तो बोला- गला काट दूंगा

युवती को चाकू की नोक पर देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी से महिला को छोड़ने और वहां से चले जाने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसे युवती नहीं चाहिए और वह उसका गला काट देगा। हालात बिगड़ते देख लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आखिरकार कई लोगों ने मिलकर उसे काबू कर लिया और युवती को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।

आरोपी को खंभे से बांधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती को बचाने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उसे घसीटकर एक खंभे के पास ले जाया गया और बांध दिया गया। इसके बाद भी लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चेन छीनने के इरादे से आया था आरोपी

पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी विक्रम अमटे ने बताया कि आरोपी सोने की चेन छीनने के इरादे से दुकान में आया था। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने युवती को पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2026, 1:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ममता और राहुल घुसपैठियों को भारत में रखने के लिए लड़ रहे, दिल्ली रैली को लेकर बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा

जम्मू में राम माधव का कांग्रेस पर बड़ा बयान, बोले- चुनावी जीत नहीं, अराजकता के जरिए सत्ता हासिल करना चाहती है विपक्षी पार्टी

जजों से ही मांगी पहचान! SIR अपील पर चुनाव आयोग का नया फरमान, 21 सितंबर से नहीं हुआ एक भी निपटारा

सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- प्रदर्शन स्थल पर हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते, दूसरों को भी है विरोध का अधिकार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़, मीनाक्षी शिंदे पर हत्या की साजिश के आरोप, अब उन्हीं ने राम की सुरक्षा मांगी