भारत की इस कार्रवाई पर नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए आभार जताया। दूतावास ने भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना को 20 ईरानी नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिए धन्यवाद दिया। ईरानी दूतावास ने भारतीय सशस्त्र बलों के पेशेवर रवैये, साहस और आपसी तालमेल की तारीफ की। दूतावास के मुताबिक, यह अभियान दिखाता है कि भारत मानवीय सहायता के लिए अपनी सीमाओं से आगे जाकर भी लोगों की जान बचाने के लिए तैयार है। ईरान ने इस अभियान को दोनों देशों के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना का उदाहरण बताया। साथ ही ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों के प्रति आभार जताया।