राष्ट्रीय

चिकनगुनिया से हो जाएं सावधान, चपेट में 24 लोग, इस राज्य सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Chikungunya Update: केरल में चिकनगुनिया के मामले बढ़ने लगे हैं, कुन्नुकारा और चेंगमनाड में कुल 28 केस सामने आए हैं। राज्य सरकार ने निगरानी बढ़ाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

1 minute read
Apr 14, 2026

Kerala Chikungunya Health Alert: केरल में चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चिकनगुनिया के फैलते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर निगरानी तेज कर दी है। कुन्नुकारा में 24 मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ कन्फर्म और कई संदिग्ध हैं, जबकि चेंगमनाड में भी नए केस मिले हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में लगातार जांच, सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बीमारी के लक्षणों में अचानक तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं, जिससे मरीज काफी परेशान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध में चीन का बड़ा एक्शन, प्रेसिडेंट शी जिनपिंग बोले- किसी की जमीन पर आंख मत डालो…

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने, लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने और बिना सलाह के दवा न लेने की सख्त हिदायत दी है, ताकि समय रहते इलाज हो सके।

केरल सरकार ने एडवाइजरी जारी

हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए साफ-साफ एडवाइजरी जारी की है ताकि चिकनगुनिया फैलने से रोका जा सके। संक्रमित लोगों को दिन में भी मच्छरदानी के अंदर आराम करने की सलाह दी गई है, ताकि बीमारी आगे न फैले। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक खाना खाने और पूरा आराम करने को कहा गया है।

लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घर और आसपास की जगहों पर जमा पानी को तुरंत हटाएं। गमले, टैंक, ट्रे, पुराने टायर या कहीं भी रुका पानी मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है। खासकर बारिश के बाद ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

सरकार ने हर हफ्ते ‘ड्राई डे’ मनाने पर जोर दिया है, जिसमें सभी जगहों को साफ कर पानी जमा होने से रोका जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कहीं मच्छर पनपते पाए गए, तो 10,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

पहले हाथ मिलाया…फिर जोर-जोर से हंस पड़े PM Modi और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, देखें वीडियो
Also Read
View All