राष्ट्रीय

Ravneet Bittu: सीएम भगवंत मान के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंकने की कोशिश, BJP नेता रवनीत बिट्टू हिरासत में

Ravneet Bittu Detained: पंजाब के लुधियाना में सीएम भगवंत मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश के आरोप में BJP नेता रवनीत बिट्टू को पुलिस ने PAU गेट से हिरासत में लिया।
2 min read
Ravneet Bittu news
BJP नेता रवनीत बिट्टू हिरासत में(फोटो-ANI)

Ravneet Bittu News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को लेकर हंगामा हो गया। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह मुख्यमंत्री के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बिट्टू को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के गेट के पास से हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

PAU गेट से पुलिस ने हिरासत में लिया


जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान का काफिला पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान रवनीत बिट्टू वहां पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें PAU के गेट से हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू मुख्यमंत्री के काफिले के ज्यादा करीब नहीं पहुंच सके। हालांकि, वह यूनिवर्सिटी के गेट तक जरूर पहुंच गए थे। बिट्टू पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

जानें डिटेल्स


आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की योजना थी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेता लुधियाना पहुंच रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के बाहर से गुजरने वाला था। इसी दौरान बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया और मुख्यमंत्री के काफिले की ओर आगे बढ़ने नहीं दिया।

एक दिन पहले की घटना से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की वजह शुक्रवार को हुई एक घटना है। बटाला के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से अंडे और टमाटर फेंके जाने का आरोप लगा था। इसी घटना के विरोध में बिट्टू शनिवार को लुधियाना पहुंचे थे। उनका आरोप था कि उनके काफिले के साथ जो हुआ, उसके विरोध में वह भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के सामने टमाटर लेकर पहुंचे।

Updated on:
19 Sept 2026 02:45 pm
Published on:
19 Sept 2026 02:32 pm