राष्ट्रीय

आप में फूट पर बरसे पंजाब सीएम भगवंत मान, बोले-BJP ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की

Bhagwant Mann first Reaction: सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के ऐलान के बाद भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

2 min read
Apr 24, 2026
Bhagwant Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (ANI)

Bhagwant mann Statement: आम आदमी में फूट के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, भाजपा ने पंजाब से गद्दारी की है। उन्होंने कहा, 'जो सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं...उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, '...भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है। शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस की पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी...भाजपा का पंजाब में कोई बेस नहीं है।

भगवंत मान यही नहीं रुके, उन्होंने राघव चड्ढा पर भी निशाना साधा और कहा राघव चड्ढा का अब दम घुटने लगा है। उन्हें पार्टी ने इतना कुछ दिया तो उसका तो मान रखो। भाजपा कोई डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी काे तंग कर रहे हैं। इनके पास सिर्फ ED और CBI है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब के लोग हमारे साथ हैं। 

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तो रवनीत बिट्टू राघव चड्ढा को भला बुरा कह रहा था, अब एक साथ कैसे बैठेंगे। पंजाब के ये गद्दार हैं। पंजाब के लोग इन्हें सजा देंगे। इनके जाने से भाजपा मजबूत नहीं होगी। भाजपा में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए थे। अब वे ही कह रहे हैं कि उनकी कोई बात नहीं सुनता।

'ऐसी कोई करेंसी नहीं जो भगवंत मान को खरीद सके'

भगवंत मान ने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, उसके नेता नहीं। भगवंत मान को कोई खरीद सके ऐसी कोई करेंसी नहीं बनी है। थोड़ा दुख है, लेकिन समंदर से एक लोटा पानी कम हो जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, जो लोग पंजाब के नहीं हुए, वे भाजपा के क्या होंगे? पार्टी ने इन सभी को मान दिया, लेकिन दिल में किसी के क्या है, हम नहीं जान सकते।

जवाबदेह ठहराएगी भाजपा

भगवंत मान के अलावा, AAP के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने भी इसे सबसे ऊंचे दर्जे का विश्वासघात और धोखा बताया और कहा कि पंजाब की जनता इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएगी।

पार्टी की पंजाब इकाई के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार AAP को कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सुनियोजित तरीके से इस्तेमाल कर रही है, और पार्टी में तोड़-फोड़ करवा रही है। उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व वाली BJP की केंद्रीय लीडरशिप पर आरोप लगाया कि वे इस योजना को अंजाम देने के लिए राघव चड्ढा को एक "औज़ार" के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

Updated on:
24 Apr 2026 05:58 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:55 pm