राष्ट्रीय

राष्ट्रपति से मिलने के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान की आई प्रतिक्रिया, कहा- हम कार्रवाई करेंगे

Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात के बाद AAP के सात राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के दावे को असंवैधानिक बताया। उन्होंने सांसदों की सदस्यता रद्द करने और इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Feature image
पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo-IANS)

Punjab Political Crisis: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों के बीजेपी में विलय करने को लेकर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर हमारे 10 में से 7 राज्य सभा सांसद एक साथ आकर ऐलान कर दें कि उन्होंने दूसरी पार्टी में विलय कर लिया है, तो ऐसा कोई कानून नहीं है। वे अपनी मनमानी नहीं कर सकते। 

उन्होंने आगे कहा कि देश कानून के हिसाब से चलता है। अगर उन्हें आम आदमी पार्टी इतनी नापसंद थी, तो वे इस्तीफा दे देते। इस्तीफा देने के बाद वे कहीं से भी चुने जा सकते थे। मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब में अभी डेमोक्रेसी का कैसे मज़ाक उड़ाया जा रहा है। उनकी मेंबरशिप रद्द कर देनी चाहिए। अगर रिकॉल का कोई प्रोविज़न नहीं है, तो अमेंडमेंट लाएं। 

संविधान का हुआ उल्लंघन

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से संविधान का उल्लंघन हुआ, जब AAP के सात राज्य सभा सांसदों ने दावा किया कि वे एक अलग पार्टी हैं और BJP में मिल गए, वह असंवैधानिक है। 

उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करती है, तो हम एक्शन लेंगे।

चड्ढा, पाठक और मित्तल ने भी की मुलाकात

बता दें कि मंगलवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब की AAP सरकार की कार्रवाइयों को लेकर चिंता जताई।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि कैसे पंजाब सरकार उन सांसदों के खिलाफ राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने AAP छोड़कर BJP का दामन थामा है।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि वे अब AAP के अगले निशाने पर हैं। चड्ढा ने AAP की तुलना एक जुनूनी और ठुकराए गए एक्स पार्टनर से करते हुए कहा कि पार्टी इस स्थिति से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उनके आश्वासन से संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक विकल्पों के प्रति भरोसा मिला है।

Updated on:
05 May 2026 01:50 pm
Published on:
05 May 2026 01:28 pm
Also Read
View All
नरेंद्र मोदी ने इमाम हुसैन को बताया अनेक लोगों का प्रेरणास्रोत, राहुल गांधी बोले- हमें उनके रास्ते पर चलना चाहिए

‘BJP-RSS के लोगों ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया’ राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

सियाचिन सेक्टर में चीतल हेलीकॉप्टर नहीं रुके, क्रैश की जांच के बीच भी ऑपरेशन, चत्मकारिक रूप से बचे थे अधिकारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में शिवसेना-UBT की एंट्री, संजय राउत बोले- एक करोड़ रुपए और चांदी की ईंट कहां गई?

राम मंदिर चंदा चोरी: आठ अभियुक्त पकड़े गए तो बाबा ने कहा – यह भगवान राम की जीत है