राष्ट्रीय

भूपेन कुमार बोरा का यू-टर्न, पहले छोड़ी कांग्रेस और फिर कुछ घंटों बाद ही वापस लिया इस्तीफा

असम चुनाव से पहले भूपेन कुमार बोरा ने कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी छोड़ दी। हालांकि अब उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
Bhupen Kumar Borah (File Photo)

असम (Assam) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Kumar Borah) ने आज, सोमवार, 16 फरवरी को पार्टी छोड़ दी है। बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस्तीफा पत्र भेजकर पार्टी छोड़ने की सूचना दी। बोरा असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में यू-टर्न ले लिया है।

ये भी पढ़ें

10वीं क्लास के बच्चे ने की सुसाइड, स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर दी अपनी जान

वापस लिया इस्तीफा

बोरा ने अब अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का अपना फैसला वापस लेकर सभी को चौंका दिया है।

पार्टी नेताओं ने मनाया?

बोरा 32 साल से कांग्रेस में हैं। उन्होंने बताया कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही थी और इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा रहा था और उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। हालांकि बोरा के कांग्रेस छोड़ते ही असम कांग्रेस में खलबली मच गई। मौजूदा अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) समेत कई वरिष्ठ नेता बोरा को मनाने की कोशिश की और उनकी कोशिशों के असर से बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें

छात्रों के लिए दिल्ली बना दुनिया का सबसे किफायती शहर

Also Read
View All

अगली खबर