Big Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए।
Big Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 34 घायल हो गए। गोंदिया जिले में गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस नागपुर से गोंदिया जा रही थी। हादसे पर दुख जताते हुए कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए परिवहन प्रशासन को आदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
गोंदिया कलेक्टर प्रजीत नायर ने कहा, बस में करीब 40 लोग सवार थे। उनमें से 34 घायल हो गए। 11 लोगों की मौत हो गई है। अन्य का इलाज चल रहा है। मृतकों में से एक नागपुर का, दूसरा चंद्रपुर का, कुछ भंडारा के और कुछ गोंदिया के हैं।
यह महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस है। बस पलटने से 11 लोगों की दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोंदिया कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के नजदीक बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस हादसे का शिकार हो गई। MH 09/EM 1273 नंबर की बस भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही थी। इसके सामने अचानक बाइक आ गई।
घटना के बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गोंदिया जिले में राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारा। इसके बाद बस नियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार में होने के कारण बस पलट गई और 11 लोगों की जान चली गई।
इस घटना पर दुख जताते हुए कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए परिवहन प्रशासन को आदेश जारी किया है। देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।