दिसंबर से मालदीव की यात्रा करना भी महंगी हो जाएगी। भारतीय सैलानियों को इस द्वीपसमूह की सैर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। अब इकोनॉमी-क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क 30 डॉलर (2,532 रुपये) से बढ़कर 50 डॉलर (4,220 रुपये) होने वाला है। बिजनेस-क्लास की बात करें तो इसके लिए 60 डॉलर (5,064 रुपये) की जगह 120 डॉलर (10,129 रुपये) चुकाने होंगे। वहीं, प्रथम श्रेणी के यात्रियों को 90 डॉलर (7,597 रुपये) की बजाय 240 डॉलर (20,257 रुपये) देंगे पड़ेंगे।