राष्ट्रीय

चलती कार में सेल्फी लेना परिवार को पड़ा भारी, नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत

Big Accident in Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, एक दुधमुंहा बच्चा, एक साल का बच्चा और एक युवक शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2023, 4:49 PM IST
Big Accident in Jharkhand
Big Accident in Jharkhand

Jharkhand Road Accident: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बाराज के निकट आज सुबह वाहन पलटने से डूबने के कारण पांच लोगों की जान चली गई। बताया कि चलती गाड़ी में सेल्फी की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस सूत्रों ने सिकटिया कैनाल के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो के कैनाल में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, एक दुधमुंहा बच्चा, एक साल का बच्चा और एक युवक शामिल हैं।


कार चलाते हुए सेल्फी ने ले ली पूरे परिवार की जान

पुलिस ने कहा कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और एसयूवी पर नियंत्रण खो बैठा। यह सभी चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव से गिरिडीह जिला के बांसडीह जा रहे थे। इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बैराज के पास स्थित कैनाल के गहरे पानी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा : गृह मंत्री के एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप, 372 जांच अधिकारी निलंबित

बेटी, दामाद, नाती, नथनी और ड्राइवर की मौत

इस हादसे के बारे में जब तक लोगों को पता चलता और उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी अपनी बेटी को विदा किया था और बेटी दामाद को गिरिडीह जिले के साखों गांव में जाना था लेकिन केनाल में डूबने से एक ही परिवार के बेटी, दामाद, नाती, नथनी और ड्राइवर की मौत हो गई। चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार और अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने सभी शवों को पानी से बाहर निकाला है।

यह भी पढ़ें- Explainer: नामांकन प्रक्रिया क्या है? यहां पढ़िए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

Updated on:
24 Oct 2023, 4:49 PM IST
Published on: