Big Accident : बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
Big Accident : बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बभंडीह गांव स्थित बटाने नदी पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी सत्येंद्र चौधरी (32) के रूप में की गयी है,जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में 30 कांवरिया घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।