राष्ट्रीय

Manipur lok sabha Election results 2024: मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस दोनों सीटों पर आगे

Lok Sabha Elections 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जनता ने बीजेपी को पूरी तरह नकार दिया है।

less than 1 minute read

Lok Sabha Elections 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए बहुमत पार कर चुकी है। इस बार इंडिया गठबंधन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कांग्रेस अकेले दम पर 100 के आंकड़ें के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, पिछले साल से अशांत मणिपुर में भाजपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। मणिपुर में आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस दोनों सीटों पर आगे है। इलेक्शन कमीशन ने यह जानकारी दी। ऑफिसियल वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजाम आंतरिक मणिपुर में भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थोउनाओजाम बसंतकुमार पर 13,038 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं, बाहरी मणिपुर सीट पर भी कांग्रेस के अल्फ्रेड कन्नगाम एस आर्थर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनपीएफ उम्मीदवार काचुई टिमोथी जिमिक आगे हैं।

बिहार में एनडीए आगे

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में 40 में से 32 सीटों पर एनडीए और 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। बिहार की गया लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अपनी बढ़त पर पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने दावा किया कि बिहार में एनडीए 40 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश भर में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 360 और 400 सीट जीतने की बात अब हम नहीं कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर