राष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति की सुरक्षा बड़ी सेंध, होटल में मुलाकात करने पहुंचा पुलिसकर्मी

UAE President Security Lapse: यूएई के राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। रविवार को कड़ी सिक्योरिटी के बीच यूएई पुलिस का एक जवान उनके होटल में घुस गया और उनसे मिलने की कोशिश की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2023, 4:37 PM IST
uae_president_security_lapse.jpg

UAE President Security Lapse: नई दिल्ली में दो दिवसीय जी 20 शिखर सम्मेलन के बाद एक बार फिर भारत आए मेहमान की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक पुलिसकर्मी UAE के राष्ट्रपति के होटल में घुस गया, जहां वो ठहरे हुए थे और उनसे मिलने की कोशिश। हांलाकि होटल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया।

जो बाइडेन की सुरक्षा में भी हुई थी चूक

मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। यूएस प्रेसिंडेंट के काफिल में चल रही कार के ड्राइवर को सुरक्षा जवानों ने पकड़ा। ड्राइवर कुछ प्राइवेट पैसेंजर को लेकर होटल ताज मान सिंह पहुंच गया था। ड्राइवर को बाइडेन के काफिले के लिए हायर किया गया था। कार में उसने कथित रूप से कुछ निजी पैसेंजर बिठा लिए थे।
यह भी पढ़ें: सऊदी क्राउन प्रिंस संग PM मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक, बोले - मानव विकास पर एक साथ काम करने की बनी सहमति

Updated on:
11 Sep 2023, 4:37 PM IST
Published on: