
PM Modi Bilateral meeting with Saudi Crown Prince
जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद और पीएम मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। पीएम मोदी ने इस बैठक से पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके के बाद दोनों देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया।
इन मुद्दों पर हुई बातचीत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब साम्राज्य के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली नेताओं की बैठक आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, संस्कृति और सामुदायिक कल्याण मुद्दों सहित द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्र के मुद्दे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे, नागपुर शोभा यात्रा में समर्थकों ने लहराई तलवारें
Updated on:
11 Sep 2023, 1:35 PM IST
Published on:
11 Sep 2023, 1:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.