1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे, नागपुर शोभा यात्रा में समर्थकों ने लहराई तलवारें

VHP Nagpur Sobha Yatra: सोमवार को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं लाठी - दंडों के साथ तलवार लहराते दिखे।

less than 1 minute read
Google source verification
VHP Nagpur Sobha Yatra

VHP Nagpur Sobha Yatra

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना को 60 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर विहिप ने नागपुर में एक शोभा यात्रा निकाली है। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल युवाओं ने सड़को पर फरसा और तलवारें लहराते हुए दिखे।

नागपुर विहिप के प्रचार प्रमुख ने कही ये बात

विश्व हिंदू के परिषद के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शोभा में तलवारें लहराने वाले लोग संगठन के सदस्य नहीं थे। नागपुर विहिप के प्रचार प्रमुख निरंजन रिसालदार ने कहा, “ शहर में ऐसे कई अखाड़े हैं जहां युवाओं को छत्रपति शिवाजी के युग की मार्शल आर्ट सिखाई जाती है। यह एक खेल है और शिवाजी जयंती, गुड़ी पड़वा और अन्य त्योहारों जैसे अवसरों पर भी प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।” बता दें कि इस यात्रा में हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विहिप के साथ - साथ इसमें बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के हजारों समर्थक भी शामिल थे। इस शोभा यात्रा में करीब 60 झांकियां शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर फ्लाइट में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, 3 महीने में 5वीं घटना