राष्ट्रीय

हिमाचल: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द

Himachal: राज्यसभा वोटिंग से शुरु हुई राजनीति अब तेज होती जा रही है। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया।    

less than 1 minute read

व्हिप का पालन न करने पर हुई कार्यवाई

राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाईन से हटकर विरोधी पक्ष के उम्मीदवार को वोट करने के आरोप में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। मीडिया से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधायकों ने पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया। इसलिए उनके खिलाफ ये फैसला लिया गया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लिया फैसला

कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने की जानकारी देते हुए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को सस्पेंड करने से पहले मैंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद मैंने अब उन सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है।

Updated on:
29 Feb 2024 11:45 am
Published on:
29 Feb 2024 11:42 am
Also Read
View All