राष्ट्रीय

Bihar Assembly Elections : RJD ने जारी की 143 प्रत्याशियों की सूची, 12 जगह Cong-RJD आमने सामने

राजद ने 143 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कई जगहों पर कांग्रेस और राजद आमने सामने हैं। महागठबंधन को लेकर पप्पू यादव ने क्या कहा पढ़िए...

less than 1 minute read
Oct 20, 2025
RJD नेता तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी (Tejashwi) की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 143 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 12 विधानसभा सीटों पर राजद और कांग्रेस की आमने-सामने भिड़ंत है। तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राजद ने इस बार 24 महिलाओं व 9 मुसलमानों को टिकट दिया है।

राजद ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ कोई कैंडिडेट खड़ा नहीं किया है। कहलगांव, सुल्तानगंज से कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे गए हैं। बेलहर से JDU सांसद गिरधारी यादव के बेटे को टिकट दिया गया है। मधेपुरा की बिहारीगंज सीट से रेणु कुशवाहा को टिकट मिला है। वे पहले JDU कोटे से मंत्री थीं। जमुई की झाझा से RJD ने 5 बार के विधायक, 2 बार सांसद रहे, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जय प्रकाश यादव को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें

‘तो क्या सारा ड्रामा इलेक्शन के लिए था’, काराकाट से आज पर्चा भरेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति

कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ देना चाहिए: पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 12 जगह पर दोहरे उम्मीदवारों को उतार दिया गया, क्या इससे गठबंधन चलता है। कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए। जिस तरह से टिकट बाटा गया है, ये बिल्कुल गलत है। मैं बार-बार कह रहा हूं कि गठबंधन को वापस लीजिए। गठबंधन को कमजोर किया जा रहा है। इसके पीछे कौन है। सुबह तक टिकट बांटे जा रहे हैं। मैं इसे गलत मानता हूं। गठबंधन धर्म का पालन केवल कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस ने अत्यंत पिछड़ी जाति, SC-ST वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है।

रितु जायसवाल ने भी खोल दिया मोर्चा

वहीं, टिकट कटने से नाराज राजद नेता रितु जायसवाल ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीतामढ़ी की परिहार सीट से निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर परिहार की जनता के नाम संदेश लिखकर इसकी जानकारी दी है।

Published on:
20 Oct 2025 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर