राष्ट्रीय

केजरीवाल से मिले नीतीश, केंद्र बनाम दिल्ली की लड़ाई में दिया मदद का भरोसा, कहा- केंद की कोशिश विचित्र…

Nitish Kumar Arvind Kejriwal : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। इस मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा सभी को एकजुट होना होगा। हम केजरीवाल साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टी को एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा।

2 min read

Nitish Kumar Arvind Kejriwal : विपक्षी एकता के मुहीम में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने एक बार फिर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात में उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दिल्ली के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नकारते हुए अध्यादेश लाने के मुद्दे पर वे दिल्ली की जनता के साथ खड़े हैं। हम सब को साथ आना होगा।


संविधान के खिलाफ काम हो रहा है

मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम 2024 से पहले देश में विपक्ष को एक करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती है? यह संविधान के खिलाफ है। हम इस मुद्दे पर केजरीवाल के साथ खड़े हैं। केजरीवाल को हमारा जितना समर्थन चाहिए हम देंगे।


कोर्ट का फैसला सही था

नीतीश कुमार ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल जी से मिलने आए थे। SC का अच्छा फैसला था, लेकिन केंद्र की ओर से जो किया जा रहा है, ये विचित्र बात है। चुनी हुई सरकार को कैसे आप हटा सकते हैं। हम कह सकते हैं कि सब लोग इकट्ठा हों। हम मानते हैं कि ये बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस काम को क्या रोक दिया जाएगा? हम लोग बिना शर्त के केजरीवाल साथ हैं। हम लोग हर राज्य में अभियान चलाएं और कानून का पालन होना चाहिए।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा कि सारी बात सीएम ने कह दी है। लोकतंत्र में चुनी हुई सरकारों के अधिकार मिले हैं। अरविंद केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट का जजमेन्ट जब आ गया तो सब साफ हो गया था। जिस तरह इनको तंग किया जा रहा है ये कहीं से भी न्यायपूर्ण नहीं है, हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे।

अब तेजस्वी यादव उनकी मदद कैसे करेंगे ये अब वो हीं जाने। मान लीजिये, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो क्या एलजी ऐसा हीं बर्ताव करते? जितना बीजेपी वाले केजरीवाल जी को तंग करेंगे, उतना ये मजबूत होते जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 2000 के नोट PM मोदी को नहीं थे पसंद, पूर्व प्रधान सचिव ने बताई इसके पीछे की वजह
यह भी पढ़ें : संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी रार, राहुल बोले- प्रधानमंत्री नहीं इन्हें करना चाहिए उद्घाटन


Published on:
21 May 2023 02:17 pm
Also Read
View All