राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ बदमाश, घर में घुस कर पिता और 12 साल के बेटे को जिंदा जलाया

बिहार के कटिहार जिले में एक व्यक्ति और उसके 12 साल के बेटे को जिंदा जला कर मार डाला। दोनों घर के बरामदे में सो रहे थे तभी अचानक कुछ लोग उनके घर में घुसे और उन पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें जला दिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2025, 3:59 PM IST
Representative Image
Representative Image

बिहार धीरे धीरे अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी बड़े अपराध की घटना सामने आती है जो सरकार और पुलिस की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करती है। हाल ही राज्य के कटिहार जिले में भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिस सुन कर आपकी रूह कांप जाएगी। जिले के कदवा थाना क्षेत्र में एक मामूली रास्ते के विवाद के चलते कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुस कर सोते हुए पिता और बेटे को जिंदा जला दिया। घटना में 12 साल के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पिता अभी भी अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

इलाज के दौरान बेटे की मौत

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, कदवा थाना क्षेत्र के कचौरी गांव में गुरुवार रात पीड़ित रामकल्याण मंडल और उसका बेटा सुनील कुमार अपने घर के बरामदे में सो रहे थे और परिवार के बाकि सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। तभी अचानक अपराधी घर में घुसे और सोते हुए रामकल्याण और सुनील के ऊपर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दोनों की चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग और परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायलों को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे सुनिल की मौत हो गई जबकि पिता का अभी भी उपचार चल रहा है।

मेरे भाई को राखी से पहले मार दिया

मृतक सुनिल की बहन द्रौपदी कुमारी ने रोते हुए कहा कि, मेरे पाप और भाई को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मेरे दो भाई थे लेकिन राखी से पहले ही मेरे एक भाई की मौत हो गई। पीड़िता रामकल्याण के भाई सतीश कुमार मंडल ने बताया कि उसका भाई ई रिक्शा चलता है और कुछ दिन पहले गावं के एक घनश्याम नामक व्यक्ति के साथ उसका रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। सतीश ने बताया कि घनश्याम ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। साथ ही उसने कहा कि उन्होंने कई बार रात में पुलिस को फोन कर बुलाया लेकिन वह हर बार यह ही कहते थे कि एफआईआर दर्ज करवाओ फिर आएंगे। पुलिस ने इस मामले में एफाआईआर दर्ज कर घनश्याम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
8 Aug 2025, 3:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को घेरा, सरेंडर करने से इनकार करने पर मुठभेड़ शुरू, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा

39 साल बाद लगातार तीन चक्रवातों का निशाना बना आंध्र तट, IMD के वैज्ञानिकों ने बताया अल-नीनो और हिंद महासागर डाइपोल का असर

महिला ब्लैकमेलर गैंग: भोपाल से चार युवतियां गिरफ्तार एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भी वसूली

चक्रवात ‘अकवान’ होगा और ताकतवर! 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं