राष्ट्रीय

PM मोदी के सम्बोधन के दौरान झपकियाँ लेते दिखे बिहार के उपमुख्यमंत्री, लोगों ने कहा- ‘चश्मा लगा लेते सर’

बीजेपी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके अलावा भी पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2022, 3:47 PM IST
PM मोदी के सम्बोधन के दौरान झपकियाँ लेते दिखे बिहार के उपमुख्यमंत्री, लोगों ने कहा- 'चश्मा लगा लेते सर'
PM मोदी के सम्बोधन के दौरान झपकियाँ लेते दिखे बिहार के उपमुख्यमंत्री, लोगों ने कहा- 'चश्मा लगा लेते सर'

देश की सत्ता पर काबिज पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आज 42 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने देशभर में कई तरह के कार्यक्रम किए। सबसे बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी मौके पर पीएम का संभोधन सुनने के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद झपकी लेते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

वीडियो के शेयर होते ही सोशल मीडिया यूजर्स डिप्टी सीएम के साथ चूटकी लेते दिखाई दिए। इस वीडियो को उत्कर्ष सिंह नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के डिप्टी सीएम पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के बजाय नींद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके पार्टी के नेता ही सीरियस नहीं लेते, सुनते सुनते बेचारे बोर हो जाते हैं।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "जब सोना ही था तो काले चश्मे लगा लेते सर।"

आपको बता दें कि बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है ऐसे समय पर आया है , जब पार्टी ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी, राज्यसभा में 100 सांसदों वाली तीन दशकों में पहली पार्टी बनी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार की पहल, बच्चों को छूटी हुई पढ़ाई की भरपाई कराएंगी आंगनबाड़ी सेविका

बताते चलें, भाजपा ने 6 अप्रैल,1980 को शुरू हुई अपनी राजनीतिक यात्रा में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। अटल-आडवाणी की जोड़ी ने पार्टी को खड़ा किया। भाजपा के पहले अध्यक्ष और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार 1999-2004 तक सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी अक्सर अपने भाषणों और इंटरव्यू में कहा करते थे कि एक दिन उनकी पार्टी अपने दम पर देश की सत्ता में आएगी और कांग्रेस का नाम लेने वाली भी कोई नहीं रहेगा। अटल-आडवाणी के दौर से तप-तपकर भाजपा जब मोदी-शाह युग में पहुंची, तो इस जोड़ी ने वो कर दिखाया जिसकी भविष्यवाणी अटली जी ने की थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मेयर ने लगाया मांस की दुकानों पर प्रतिबंध, तो बिफरा विपक्ष, कहा - 'संविधान अनुमति देता है, जब चाहें खा सकते हैं'

Published on: