राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: मतदान से एक दिन पहले लोगों से बोले प्रशांत किशोर, कहा- 10-12 हजार रुपये…

Bihar Election 2025: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग होगी। मतदान से एक दिन पहले पीके ने लोगों से अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2025, 7:27 PM IST
प्रशांत किशोर
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर। (Photo-IANS)

बिहार चुनाव 2025 के प्रथम फेज के लिए गुरुवार को 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने मतदान से एक दिन पहले लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बार अपने बच्चों के लिए, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। हमने आपको पिछले तीन सालों में एक रास्ता दिखाया है। 14 नवंबर के बाद किसी भी बच्चे को 10-12 हजार रुपये के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर न जाना पड़े। इस बार ऐसा इंतजाम करें कि बिहार के बच्चों को बिहार से बाहर न जाना पड़े।

राहुल गांधी के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते, राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवाल जायज़ हैं और हम इस मांग का समर्थन करते हैं कि चुनाव आयोग इन सवालों का जवाब दे। हालाँकि, जहाँ तक बिहार का सवाल है, यहाँ यह मुख्य मुद्दा नहीं है। बिहार चुनाव में असली मुद्दे पलायन, भ्रष्टाचार और हमारे बच्चों की शिक्षा हैं।

दाउदनगर में किया रोड शो

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बुधवार को औरंगाबाद के दाउदनगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बात की। पीके ने लोगों से बिहार के भविष्य के नाम पर बदलाव की भी अपील की। वहीं इस दौरान जनता ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। 

‘BJP ने नहीं किया CM फेस घोषित’

महागठबंधन के सीएम और राधोपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने वोटिंग के एक दिन पहले एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल पहले चरण के लिए वोटिंग होगी, लेकिन अभी तक बीजेपी ने सीएम फेस के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का ऐलान नहीं किया है। 

10 हजार की दे रहे रिश्वत-तेजस्वी

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लोगों को 10 हजार की रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग चुनाव में 10 हजार की रिश्वत दे रहे हैं नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं थे। भाजपा नीतीश कुमार के वोट बैंक को चुराना चाहती है इसलिए 10 हजार का रिश्वत भाजपा दिलवा रही है। भाजपा ने नीतीश कुमार के पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। 

Updated on:
5 Nov 2025, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में सख्ती, निखिल वागले वर्चुअली तो संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश

बिहार चुनाव नतीजों के बाद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बयानबाजी छोड़, अपनी पार्टी पर ध्यान दें

हरदीप सिंह पुरी पर बीजेपी का भरोसा, पंजाब चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से राज्य सभा प्रत्याशी बनाकर क्या दिया सियासी संदेश?

‘उम्मीदवारों को हराने की पूरी कोशिश हुई’, पटना शिक्षक MLC चुनाव जीतने के बाद भी तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण 3 लोगों की मौत, 55,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, NDRF के DIG ने दी जानकारी